
अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा धर्म सेवा का प्रेरणादायक कार्य
(पंजाब) फिरोजपुर 24 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
हिमाचल प्रदेश में मां बगलामुखी जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों श्री राजेश वासुदेवा संग संगत महन्त बाबा बलदेव जी के संग पावन धाम बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करने गए
इस शुभ अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने वहां हिमाचल प्रदेश उपस्थित बच्चों को निरंतर धर्म के साथ जोड़ने व प्रचार विस्तार हेतु पावन राम नाम के पवित्र अक्षर प्रदान किए तथा हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों में भी राम नाम स्थापित कर धर्म और संस्कारों का सुंदर संदेश दिया।
यह सेवा भाव न केवल समाज में आध्यात्मिक जागृति ला रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहा है।


