आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपए की मिली प्रोत्साहन राशि

कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

महासमुंद 25 अप्रैल 2026/ माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि को प्रोत्साहित करने हेतु स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अपने कक्ष में छात्राओं को उक्त राशि का चेक वितरण करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बसना विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूलों के छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के कक्षा 10वीं की छात्रा रेणु पटेल ने 95.67 प्रतिशत अंक अर्जित किया, वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा पायल साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी तरह फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी की कक्षा 10वीं की छात्रा लिशा साहू ने 96.17 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी नायक ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा के कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पटेल ने 95.50 प्रतिशत तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनईदादर के कक्षा 12 वीं की छात्रा अस्मिता भोई ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा

Sat Apr 25 , 2026
महासमुन्द 25 अप्रैल 2026/ जिले के विकासखण्ड महासमुन्द अंतर्गत ग्राम बम्बुरडीह के कृषक श्री दुबेलाल कोसरे ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। श्री कोसरे, बताते हैं कि पूर्व में वे पारंपरिक रूप से धान एवं अन्य फसलों की खेती करते थे। इस पारंपरिक खेती में […]

You May Like

Breaking News

advertisement