
फतेहगंज पश्चिमी।दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने और एक वर्ष तक बच्चे का जन्म नहीं होने के कारण विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय थान क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी सीमा कुमारी का विवाह दिल्ली के जनता बिहार मुकुंदपुर निवासी मनोज कुमार के साथ 16 मार्च 2021 को हुई थी।सीमा ने बताया उनके पिता के द्वारा अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज देने के बाबजूद शादी के तुरंत बाद उसका पति मनोज,ससुर भगवान दास,सास नन्ही देवी,देवर करन,अर्जुन,जेठ राजकुमार,जेठानी इंदु दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। एक साल तक बच्चे नहीं होने पर और अधिक प्रताड़ित करने लगे।देवर, करन अर्जुन अश्लील हरकते करते।आरोप है।पति मनोज का मामा विजेंद्र काना फुंसी करके सुसराल वाले को उकसाता था।लेकिन रिश्ता नहीं नहीं टूटने के प्रयास करते हुए पीड़िता इनके प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रही।दूसरी शादी का भय दिखाकर 30 मई 2022 को सभी ने एक राय होकर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।किसी तरह से मायके पहुंची।पिता को आपबीती सुनाई।पिता के समझाने पर वह 4 साल तक पति के द्वारा बुलाकर ले जाने का इंतजार करती रही।लेकिन जब उन्होंने रखने से इनकार कर दिया।तब पीड़िता ने स्थानीय थाना में न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी सुसराल वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।जल्द आरोपी भी पकड़े जाएंगे।


