
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बे के निकट, नेशनल हाईवे पर स्थित उड़ान ग्लोबल स्कूल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। जानकारी के अनुसार उड़ान ग्लोबल कूल में दो मई शनिवार से दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने जी तोड़ मेहनत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। उड़ान ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन रिजवान अली अंसारी एवं एकेडमी डायरेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि आज 3 में रविवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आखरी दिन मे बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल पद्मावती अकैडमी तथा सोबती पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें शोबती पब्लिक स्कूल 02-01 से विजय होकर फाइनल में जगह बनाई, तथा द्वितीय सेमीफाइनल रोहिलास स्कूल तथा ब्लू वर्ल्ड स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें रोहिलास स्कूल ने ब्लू बर्ड को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल विद्या वर्ल्ड स्कूल तथा पद्मावती अकैडमी के मध्य हुआ, जिसमें पद्मावती ने 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान तथा द्वितीय सेमीफाइनल ब्लू वर्ल्ड स्कूल तथा सोबती स्कूल के मध्य हुआ जिसमें ब्लू बर्ड ने दो एक से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया l
बालक वर्ग के फाइनल शोबती पब्लिक स्कूल तथा रोहिलास स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें रोहिलास स्कूल ने 2-0 से शोबती पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में फाइनल पद्मावती अकैडमी तथा ब्लू वर्ल्ड के मध्य हुआ जिसमें ब्लू वर्ल्ड ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाइनल 2-0 से अपने नाम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आए ब्लू बर्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश पटेल जी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उत्साह वर्धन किया, और (टूर्नामेंट) वॉलीबॉल कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी तथा मेडल वितरण कर अपना शुभ आशीष दिया। उड़ान ग्लोबल स्कूल के चेयरपर्सन रिजवान अली अंसारी, डायरेक्टर अमित कुमार कौशिक, एकेडमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में आए कई स्कूलों के शिक्षकों एवं प्रमुख समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जितने भी टीमों ने हिस्सा लिया उन सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।


