श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के शस्त्र देख कर आनंदित हुए श्रद्धालु

तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को श्रद्धालुओं ने टेका माथा, श्रद्धालुओं ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के साथ आस पास के गुरुद्वारों के किए दर्शन। श्रद्धालुओं ने गोदावरी नदी के जल का किया आचमन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 मई : तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा साहिब में परंपरा अनुसार शब्द कीर्तन, अरदास और आरती के बाद श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के शस्त्रों को इतिहास के साथ दिखाया गया। इन शस्त्रों को देखकर श्रद्धालुओं ने जहाँ अपना शीश नवाया, वहीं अपने प्राचीन इतिहास को देखकर गौरवान्वित महसूस किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धार्मिक एवं तीर्थ यात्रा के हर क्षण के साथ जुड़े हुए है। इस यात्रा में हर श्रद्धालु की सुविधा के बारे में भी फीडबैक ले रहे है। इस धार्मिक यात्रा में तीसरे दिन देर सायं सभी श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हजूर साहिब में जाकर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को शीश नवाया और शब्द कीर्तन का आनंद लिया।
सचखंड साहिब में मुख्य ग्रंथियों ने अरदास की और आरती का जाप किया। इसके बाद श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के शस्त्रों को इतिहास के साथ श्रद्धालुओं को दिखाया गया। इस दौरान दरबार साहिब में रख गए महाराजा रणजीत सिंह के शस्त्रों को भी दिखाया गया। इन प्राचीन शस्त्रों को आज भी सजाया जाता है ताकि युवा पीढ़ी को अपने गुरुओं के इतिहास और कुर्बानियों के बारे में पता चल सके और देश व समाज के प्रति सेवा भाव पैदा हो सके।
शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने श्री हजूर साहिब नांदेड के आसपास के गुरुद्वारों जिनमें नगीना घाट,बाबा निदान सिंह लंगर साहिब, बाऊली दमदमा साहिब, गुरुद्वारा संगत साहिब, गुरुद्वारा बाबा बंदा घाट साहिब, गुरुद्वारा माता साहिब कौर, गुरुद्वारा शिकार घाट साहिब आदि शामिल है, के भी दर्शन किए और पवित्र नदी गोदावरी के जल का आचमन किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। सभी संगतों मे सचखंड श्री हजूर साहिब व आसपास के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का एडमिशन पोर्टल लांच

Sat May 9 , 2026
पूरी तरह पेपरलेस होगी प्रक्रिया, विद्यार्थी घर बैठे डिजिटली कर पाएंगे आवेदन पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन पोर्टल का उद्घाटन किया। विद्यार्थी एक क्लिक के साथ दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह […]

You May Like

advertisement