डीएम की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

रायबरेली:- 12 मई 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, मुआवजा वितरण, अवरोधों तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि किसानों एवं प्रभावित व्यक्तियों को शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की भी समीक्षा की गई व यूपीडा को निर्देशित किया गया कि चिन्हित की गई सड़कों को समयबद्ध रिस्टोर कराया जाए, यूपीडा से चिन्हित सड़कों की कार्ययोजना प्राप्त कर ली जाए, सड़कों की मरम्मत होने के पश्चात संबंधित उप जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता से ज्वॉइंट सर्वे करा कर यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि मानक के अनुरूप सड़कों की मरम्मत कर दी गई है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव,संबंधित उप जिलाधिकारी, एनएचएनआई, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स, रायबरेली ने कई गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

Wed May 13 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स, रायबरेली ने कई गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

You May Like

advertisement