फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने टेक्नोलॉजी एजुकेशन रिसर्च इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट को भेंट किया 54 फुट ऊंचा तिरंगा

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से, जल्द लहराएगा टेक्नोलॉजी एजुकेशन रिसर्च इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट में 54 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 मई : राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विशाल तिरंगे लगाए जा रहे हैं, जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
आज फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्नोलॉजी एजुकेशन रिसर्च इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट में 54 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए, फ्लैग पोल व राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित अन्य सामग्री भेंट की गई। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भूषण मंगला और डॉ. राज कुमार ने संस्थान के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र गोयल और अकाउंटेट चंद्र बंसल के साथ ध्वज संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी सांझा की।
इस संदर्भ में सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम जनमानस को राष्ट्रीय ध्वज, घर-घर फहराने का अधिकार दिलाया। इसके लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर विशाल तिरंगे स्थापित करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं।
टेक्नोलॉजी एजुकेशन रिसर्च इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र पाल गोयल ने संस्थान की ओर से इस सहयोग के लिए सांसद नवीन जिन्दल और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान परिसर में फहराता हुआ तिरंगा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा, साथ ही जनमानस में देशभक्ति की भावना भी जगाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नर्स सिर्फ सेवा नहीं, ममता और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक : ब्रह्माकुमारीज ने नर्स दिवस पर किया सम्मान समारोह

Wed May 13 , 2026
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 मई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी एवं पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल में नर्सों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट […]

You May Like

advertisement