
संस्थान द्वारा समाज कल्याण के लिए चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकल्प-स्वामी धीरानंद जी
(पंजाब) फिरोजपुर 23 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 30 मई से 5 जून 2026 तक रथ ग्राउंड,ढालपुर,कुल्लू में सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रवक्ता स्वामी धीरानंद जी ने बताया की दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हमेशा ही विभिन्न शहरों में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम जैसे श्री राम कथा,श्रीमद् भागवत कथा,भगवान शिव कथा, सत्संग कार्यक्रम आदि का आयोजन करता है और इसी उद्देश्य से कुल्लू में श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।स्वामी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा वाचन के लिए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी पधार रहे हैं जो प्रभु श्री राम की दिव्य लीलाओं में छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्यों को संगत के सामने प्रकट करेंगे। कथा व्यास जी के साथ पधार रहे संत समाज द्वारा कथा में सुमधुर भजनों का गायन भी किया जायेगा। स्वामी जी ने बताया कि संस्थान धर्मिक कार्यक्रमों के अलावा समाज सुधार के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहता है। संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत नारी उत्थान के लिए “संतुलन” प्रकल्प के तहत सेमिनार एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं।समाज में जो युवा नशे से ग्रसित हैं या आज कल युवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण पथभ्रष्ट हो चुके हैं उन्हें उस दलदल से निकाल कर सदमार्ग पर लाने के लिए संस्थान द्वारा “बोध” कार्यक्रम चलाया गया है। गो संरक्षण के लिए संस्थान द्वारा संचालित “कामधेनु” प्रकल्प के माध्यम से गो संरक्षण एवं गो संवर्द्धन का कार्य किया जा रहा है। जेल सुधार परियोजना “अन्तरक्रान्ति” के अन्तर्गत हजारों बन्दी अपने जीवन को सुधारकर लाभान्वित हो चुके हैं।
स्वामी जी ने बताया कि श्री राम कथा का भव्य आयोजन समाज में प्रभु भक्ति का प्रचार प्रसार करने के लिए किया जा रहा है।
स्वामी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसका शुभारंभ श्री रघुनाथ मन्दिर,सुल्तानपुर से सुबह 11 बजे होगा। कलश यात्रा सुल्तानपुर से चलकर,सरवरी,लोअर ढालपुर होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी जिसमें सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाएं हिस्सा लेंगी।स्वामी जी ने बताया की कथा का निमंत्रण शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं,राजनीतिक व्यक्तियों एवं गणमान्य जनों को दिया जा रहा है। कुल्लू वासियों में कथा को लेकर अपार हर्ष एवं उत्साह है। प्रतिदिन कथा के उपरान्त भंडारे भी रहेगा।प्रैस वार्ता में राजीव करीर,करमचंद ठाकुर,रोशन लाल,अजय शर्मा और दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


