वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर_

रायबरेलीः- 27 मई 2026
          उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनिशा द्वारा किया गया। सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा सभी वृद्धजनों के लिए विधिक जागरूकता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी।
          निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई व अत्याधिक गर्मी से वृद्धजन आवास में आवासित वृद्धजनों के की विशेष देखभाल किये जाने व वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें इस हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
          इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय सिंह, लेखाकार हिमांशु सिंह, भण्डारी अनुज श्रीवास्तव व पराविधिक स्वयं सेवक विन्धेश कुमार उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित "प्रेरणा दिवस" पर सम्मानित किए गए 11 समाजसेवी

Wed May 27 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “प्रेरणा दिवस” पर सम्मानित किए गए 11 समाजसेवी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा” प्रेरणा दिवस” का कार्यक्रम पायल रेस्टोरेंट में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग […]

You May Like

advertisement