अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “प्रेरणा दिवस” पर सम्मानित किए गए 11 समाजसेवी

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “प्रेरणा दिवस” पर सम्मानित किए गए 11 समाजसेवी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा” प्रेरणा दिवस” का कार्यक्रम पायल रेस्टोरेंट में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की, प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आज से 48 वर्ष पहले प्रदेश में इंस्पेक्टर राज कायम था अधिकारी व्यापारियों की दुकान पर सर्व छापे के नाम पर मनमानी उगाही करते थे, व्यापारी दुकानें बंद करके भाग जाता था ,तब 26 मई 1979 को बिक्री कर के सर्वे छापे के विरोध में अमीनाबाद झंडे वाले पार्क पर प्रदेश भर का व्यापारी इस उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुआ तब मौजूदा सरकार द्वारा निहत्थे व्यापारियों पर लाठी चार्ज , गोली बरसाई गई जिसमें व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल शहीद हो गए उनकी स्मृति में पूरे प्रदेश में हमारे मंडल द्वारा प्रेरणा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें समाज सेवा, व्यापारिक सेवा, शैक्षिक सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाता है, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संदीप जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रेरणा दिवस का कार्यक्रम व्यापारियों में जोश भरने का कार्य करता है और उन्हें शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ तैयार रहने की प्रेरणा देता है, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी ने कहा कि व्यापारियों को अपनी सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव संगठित रहना चाहिए, कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन नगर अध्यक्ष के के गुप्ता द्वारा किया गया, इस मौके पर 11 व्यापारियों गौरव अग्रवाल, बलदीप अरोड़ा ,मनोज त्रिवेदी, वंदना कश्यप ,नीलम गुप्ता ,भोला गुप्ता ,नामित सभासद राजेश अग्रवाल, सभासद कमरुद्दीन, परेश कृपलानी, सर्राफा संघ अध्यक्ष राजेश सोनी,पत्रकार इंद्रजीत सिंह राजपूत को अंग वस्त्र व पुष्पों की माला से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व्यापारियों जिला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह महामंत्री विमलेश मिश्रा जिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील उपाध्यक्ष आलोक सिंह बीके रावत जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव सहित सैकड़ो व्यापारियों ने शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज प्रसूता मृत्यु प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुमन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर सील

Wed May 27 , 2026
लालगंज प्रसूता मृत्यु प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुमन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर सील

You May Like

advertisement