महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर चौकी चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत गांधी पार्क में महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड.ने कहा कि जिस प्रकार का व्यक्तित्व और नेतृत्व स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी में देखने को मिलता था, वैसा समर्पण आज के राजनीतिक परिदृश्य में बहुत कम दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के पास व्यक्तिगत जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं थी, लेकिन देश और देश की मिट्टी के लिए उनके भीतर जो समर्पण और त्याग की भावना थी, वह उन्हें विशिष्ट बनाती है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा अपने जीवन के कई वर्ष जेल में बिताए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश को आधुनिक लोकतांत्रिक दिशा देने और नागरिक अधिकारों की सोच को मजबूत करने में नेहरू जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज सभी राजनीतिक दलों को नेहरू जी के बताए मार्ग से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने समाज में समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी नागरिकों के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किऐ । गोष्टी मे पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार मे कहा के की नेहरू जी ने आजादी के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जो आज देखने को मिलता है आई आई टी हो या आईआईएम हो ऐसे संस्थान या बड़े-बड़े बांध सब नेहरू जी की देन है यह दर्शाता है कि वह भविष्य की सोच सोच रखते थे।
वरिष्ठ नेता मेहंदी हसन ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी का राजनीतिक जीवन चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी अपने संघर्षों को जनता के सामने प्राथमिकता नहीं बनने दिया। जनता के प्रति उनका स्नेह और समर्पण उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान रहा।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यरूप से रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मोबिन अंसारी एड. पंकज उपाध्याय एड., विनोद कुमार, इं. जीशान अफरीदी, एम के घोष, सतीश चंद्र,मनोज शर्मा, प्रवीण मिश्रा,अनिल देव शर्मा,तीर्थ मधुकर, जितेंद्र बाबू, नवी हसन, साजिद अब्बासी, अमजद पठान, अमन सक्सैना, शकीर सकलानी, मनोज शर्मा एवं नजमी जोया खान, आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यू.पी.एच.सी. सीबीगंज में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Thu May 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह एवं नोडल अधिकारी, एनयूएचएम के मार्गदर्शन में आज यू.पी.एच.सी. सीबीगंज, बरेली में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement