देवस्थली शिक्षापीठ में समर कैंप के साथ डेंटल कैंप हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : इस्कॉन मंदिर प्रांगण स्थित देवस्थली शिक्षापीठ में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप एवं डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों ने डांस, क्राफ्ट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर आनंद उठाया, वहीं छोटे बच्चों ने शिव डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर की डॉक्टर पायल से अपने दांतों की निशुल्क जांच कराई। इस दौरान बच्चों को उचित परामर्श के साथ दवाइयां एवं टूथपेस्ट आदि भी वितरित किए गए।विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा गौतम ने बताया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक गिरधर गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों को सनातन धर्म एवं संस्कारों की जानकारी भी दी जाती है। कार्यक्रम में सुमन, श्वेता, दीक्षा, सोनम एवं निर्मल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नुक्कड़ नाटक के जरिए नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri May 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) नुक्कड़ नाटक के जरिए नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश​दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ​मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं ई.एन.एच.एम. विभाग इज्जतनगर के मार्गदर्शन में इज्जत नगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के […]

You May Like

advertisement