
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
2027 चुनाव की तैयारी में जुटा अपना दल कमेरावादी, रायबरेली में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
रायबरेली। अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष सी.एस. पटेल के रायबरेली आगमन पर मलिकमऊ में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान धर्मेंद्र कुमार पटेल (निवासी देदौर) को रायबरेली का नया जिलाध्यक्ष तथा सरिता वर्मा (निवासी मलिकमऊ) को महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सी.एस. पटेल ने दोनों पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाफिज़ मोबीन, हमदान अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया। नाम तो भेज दिया खबर
मिटी कोर्टिस हॉस्पिटल के संस्थापक धौन्द्र पटेल स्पष्यू विध को अपना दल कमेराबादी का दिल्याने प्रदेश CL पटेल द्वारा मीरामान गैस्ट में समीक्षा बैंक के घोषित किया गया (इस मैके पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव मोहित, कार्यकारिणी प्रदेश सदस्य राजा थोसी, संजय सिधानिया, दिनेश प्रधान, नरेन्द्र पटेन, मुन्ना यादव विश्वकम्, शेरबहादुर, मणीत च्वाला, दिल्लू आदि लोग मौजूद थे


