
मध्य प्रदेश / मऊगंज एसपी सुरेंद्र जैन के निर्देश पर शाहपुर थाना प्रभारी की टीम ने दशकों से बंधक युवक को किया बंधन मुक्त..
ब्यूरो चीफ /अनिकेत द्विवेदी.मऊगंज
हर हर नर्मदे गौशाला बघैला का विवादों से पुराना नाता अब दशकों बंधक युवक को एसपी ने करवाया बंधन मुक्त।
रसूखदार और राजनीति के चलते जिला प्रशासन था पस्त वही नवागत एसपी के आने से एक भी नहीं चली।
सूत्रों के मुताबिक एसपी को अज्ञात सूत्रों से यह मुखबिर दी गई कि रमकुड़वा बघैला के निजी गौशाला में वर्षों से एक युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बाद नवागत एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी को निर्देश किया और दर्जनों पुलिस बल के संरक्षण में पुलिस बल के साथ प्रभारी महोदय गौशाला पहुँचे और युवक की खोजबीन शुरू किये जिसके बाद युवक को एक कमरे में बंद पाया गया और डरा सहमा पड़ा था पुलिस बल ने युवक को विश्वास दिलाते हुए बहार निकालने की कोशिश की पर युवक डर के मारे काँप रहा था और बार बार मत मारो मत मारो कहकर छुप रहा था जिसके बाद पुलिस बल के काफी समझाइश के बाद युवक को ज़िला मुख्यालय लाया गया और पूछताछ कर सुरक्षित स्थान पर प्रशासनिक निगरानी में रखा गया है वही बताया गया कि बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के तहत जबरन बंधुआ मजदूरी कराना दंडनीय अपराध पाया गया है और
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत संबंधित गौशाला संचालक के विरुद्ध जाँच के उपरांत कार्रवाई का जाएगी।
गौशाला केयर टेकर द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व ब्लॉक वेटनरी विभाग के अधिकारियों पर भी गाली गलौज और जान से धमकाने का वीडियो वायरल हुआ जिसके उपरांत वेटनरी अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था जो विवेचना में है।
अब देखना ये होगा कि क्या पूर्व की भाँति रसूखदारों एवं राजनैतिक हस्तक्षेप पर प्रशासन झुकता है या निष्पक्ष कार्यवाही करेगा।


