जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड राही में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड राही में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ_

जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी प्रदर्शनी – डीएम

रायबरेलीः- 02 जून 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड राही परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा प्रदेश एवं जनपद में स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
          इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा वहां प्रदर्शित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसी प्रदर्शनियां आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
          उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाए, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।
          प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
          इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राही संदीप सिंह, अति0 जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारी व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री भारती जी ने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने की कथा सुनाइ

Tue Jun 2 , 2026
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री भारती जी ने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने की कथा सुनाइ (पंजाब) फिरोजपुर 02 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= कथा में स्वामी विनयानन्द,महात्मा नरेश ने प्रभु राम की महिमा का गुणगान […]

You May Like

Breaking News

advertisement