
(पंजाब) फिरोजपुर 03 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
हा हा बी हैप्पी ग्रुप, योग और सक्लिंग विंग , फिरोजपुर, पंजाब की और से विशव सैक्लिंग दिवस को समर्पित, सैकिल रैली का आयोजन कर, लोगों को सेहत्याब और समाज को प्रदूषण रहित बनाने को प्रेरित करने की कोशीश की गई। इस साइकिल रैली में अलग संस्थाओं से 76 सैकिल प्रेमी इस का हिस्सा बने।
फिरोजपुर के मल्टी स्पेसिलिस्ट हस्पताल, अनिल बागी हस्पताल के चेयर मैंन, डाक्टर श्री कमल बागी की और से रैली को हरी झंडी दिखा कर, रवाना किया।
ग्रुप के संस्थापक, श्री अमरजीत भोगल ने साइकिल की अहमियत बताई, ग्रुप के प्रधान श्री देव राज खुल्लर की और से , आये मेहमान सैक्लिस्ट और रैली के मुख्य मेहमान डाक्टर कमल बागी का धन्यवाद किया। रैली की सफलता का मुख्य श्रेय प्रोजेक्ट चेयर मैंन श्री सत पल विज को जाता है।
हा-हा बी हैप्पी ग्रुप के प्रधान देव राज खुल्लर ने बताया कि हमारे ग्रुप की सोच है कि सभी को सेहत जाब्ता बनाया जाए और चुगिरदे को साफ सुथरा बनाया जाए। सभी फिरोजपुर वासियों को स्वच्छ हवा ऑक्सीजन मिले ऐसे प्रयास हम आगे भी जारी रखेंगे।


