रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र ने पर्यावरण संरक्षण विषयक भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के छात्र दीपांशु दीप को पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज , ईएसी सोसाइटी तथा बृज विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में 21वीं शताब्दी में पर्यावरणीय मुद्दे एवं चुनौतियां विषयक संगोष्ठी आयोजन के अंतर्गत 29 मई से 5 जून तक सात दिवसीय पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 1 जून 2026 को प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए,हमारे भविष्य के लिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के छात्र दीपांशु दीप ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम दिनांक 5 जून को घोषित किए गए जिसमें सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिभाशाली छात्र दीपांशु दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर
विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। दीपांशु दीप की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. के. पी.सिंह, कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार , परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय , प्राचार्य प्रो. ओ . पी.राय, उपप्राचार्य प्रो .वंदना शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो.जसपाल सिंह, सांस्कृतिक समिति सदस्यों, कल्चरल क्लब सदस्यों , मीडिया सेल से डॉ.विनय वर्मा , श्री तपन वर्मा सहित शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ राज्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ मण्डल कार्यकारिणी का किया गया गठन

Sun Jun 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ राज्य पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ मण्डल कार्यकारिणी बरेली मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया।दीपक शर्मा आत्मज स्वo श्री राम बहादुर शर्मा जी निवासी मकान नंबर 1150 सी .बी. गंज बरेली को मण्डल अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement