प्रेस प्रिविलेज कार्ड फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर की स्वास्थ्य सेवाओं में एक अग्रिम पहल : डॉ. इंदु बंसल जैन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 7वां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन हुआ सम्पन्न।


मानेसर फोर्टिस में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सैकड़ों पत्रकारों को वितरित हुए ‘प्रेस प्रिवलेज कार्ड’

चंडीगढ़/मानेसर, 7 जून : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 7वाँ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण व प्रेस प्रिविलेज कार्ड वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
उक्त सम्मेलनन में श्रमजीवी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने कहा फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर का यह प्रेस प्रिविलेज कार्ड वितरित करने का एकमात्र उद्देश्य है कि श्रमजीवी पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ सेवाएं मिल पाएं।
श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन में प्रेस प्रिविलेज कार्ड का शुभारंभ फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के डायरेक्टर अभिजीत सिंह , संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
सम्मेलन में फोर्टिस के डायरेक्टर अभिजीत सिंह ने पत्रकारों को इस प्रिवलेज कार्ड के फायदे से अवगत करवाया उन्हों ने कहा श्रमजीवी पत्रकार इस कार्ड के माध्यम से श्रमजीवी पत्रकार व उनके परिवारों को अस्पताल में विशेष चिकित्सा सेवाओं में छूट व प्राथमिकता के आधार पर इलाज और स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर की इंटरनल मेडिसिन डायरेक्टर डॉ. स्वाति माहेश्वरी ने बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप (नियमित स्वास्थ्य जांच) की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सातवें प्रदेशस्तरीय सम्मेलन की अपार सफलता के लिए सभी श्रमजीवी पत्रकारों को बधाई देते हुए भविष्य में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सहयोग का आश्वासन दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के डायरेक्टर अभिजीत सिंह व सभी श्रमजीवी पत्रकारों के द्वारा पौधारोपण के साथ हुआ।
इस प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष क्रमशः नूंह जिलाध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता,रेवाड़ी जिलाध्यक्ष धनेश विद्यार्थी,पटौदी जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, पलवल जिलाध्यक्ष भूषण ओहलियांन, गोहाना जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल,गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सतबीर भारद्वाज, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, झज्जर जिलाध्यक्ष ललित गोठवाल के साथ – साथ प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार हितों के लिए आगे आई एमडब्ल्यूबी, परिवहन मंत्री अनिल विज को सौंपा मांगपत्र

Sun Jun 7 , 2026
फ्री बस यात्रा की सीमा खत्म करने, सीटें आरक्षित करने और सभी एसी बसों में यात्रा की अनुमति देने की मांग। चंडीगढ़,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 जून : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने पत्रकार हितों […]

You May Like

Breaking News

advertisement