सत्य, प्रेम और करुणा युक्त उच्च शिक्षा का भाव विद्यार्थियों तक पहुंचाना जरूरी : कुलपति प्रो. धीमान

एआईसीटीई के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. मुंशी यादव ने किया श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का दौरा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 जून : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ‘यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज’ (यूएचवी) पहल के तहत उत्तर एवं पश्चिम जोन के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. मुंशी यादव ने सोमवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान तथा कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान शिक्षा में मानवीय मूल्यों के समावेश, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. मुंशी यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और मूल्यनिष्ठ नागरिक तैयार करना भी है। शिक्षा के साथ नैतिक और मानवीय मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि मूल्य-आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत आधारशिला है। सत्य, प्रेम और करुणा जैसे मानवीय मूल्यों से युक्त उच्च शिक्षा का भाव शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय भी इस महत्वपूर्ण मुहिम से जुड़ रहा है तथा भविष्य में एआईसीटीई के सहयोग से विश्वविद्यालय में कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यूएचवी से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में भविष्य में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विद्यार्थियों में नैतिक, सामाजिक और मानवीय चेतना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक उद्घोष और यज्ञ की आहुतियों के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र में ‘आर्य वीरांगना दल’ के राष्ट्रीय शिविर का भव्य शंखनाद

Mon Jun 8 , 2026
देशभर के 20 प्रांतों से आईं 500 से अधिक युवतियां, ले रहीं राष्ट्र-रक्षा और जीवन निर्माण का कड़ा प्रशिक्षण।“आधुनिकता के साथ वैदिक संस्कारों को अपनाकर ही राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु बनाया जा सकता है”: व्रतिका आर्या। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 जून : ऐतिहासिक और पावन धरा कुरुक्षेत्र के गुरुकुल परिसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement