सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स का हुआ शुभारंभ

कुरुक्षेत्र के युवाओं को वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन और फिल्म मेकिंग प्रशिक्षण के लिए मिला नया हब।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 जून : सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आज ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स (BRILLICO Institutes) के नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन और फिल्म मेकिंग जैसे क्षेत्र युवाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर युवाओं को आधुनिक तकनीकों और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि कौशल विकास ही विकसित भारत की आधारशिला है और ऐसे संस्थान युवाओं को न केवल रोजगार प्राप्त करने बल्कि स्वयं उद्यमी बनने के लिए भी सक्षम बनाते हैं। ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को अब ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन, वीडियो एडिटिंग और फिल्म मेकिंग जैसी रचनात्मक एवं उच्च मांग वाली विधाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को देश और दुनिया की नई तकनीकों से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इसी सोच के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन से अभिषेक सहगल, ब्रिलिको इंस्टीट्यूट से मुखविंदर सिंह, डॉ. राज कुमार, मोहित शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस नए प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
गौरतलब है कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स की शुरुआत की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरब सागर के तट पर देखा नदियों की त्रिवेणी, संस्कृति और अध्यात्म का संगम

Thu Jun 11 , 2026
श्री सोमनाथ मंदिर, गीता मंदिर, पांडवों की गुफा, कुंड सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन देखकर गदगद हुए श्रद्धालु।100 प्रतिशत श्रद्धालुओं ने पहली बार की लंबी तीर्थ नि:शुल्क यात्रा।श्रद्धालुओं ने अच्छे प्रबंधों को लेकर की मुख्यमंत्री की प्रशंसा। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 जून : अरब सागर के पावन तट 75-80 […]

You May Like

Breaking News

advertisement