
आजमगढ़।
जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिह मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 जून को जनपद आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज हमारी मासिक जिला बैठक में जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कार्यक्रमों की समीक्षा किया और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आजमगढ़ जनपद में हो रहा है जिसको लेकर तैयारी बैठक किया गया कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ सामान्य जन पहुंचेंगे ।
इस अवसर पर वंदना सिंह , ऋषिकेश दूबे, पवन सिंह मुन्ना, सुरेन्द्र राजभर, सिद्धार्थ राम सिंह, आनन्द सिंह, बबिता जसरासरिया, अनीता पटेल , विभा बर्नवाल मिथिलेश पाण्डेय, अंजना सिंह, ऊषा आर्या, नन्हकूराम सरोज, मनोज गिरी, विवेक निषाद जितेन्द्र राय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


