आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण हेतु

दिशा-निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद, 23 जून 2026/ आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त सिस्टम जनरेटेड सूची से स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र के सरपंच एवं सचिवों का दिशा निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त पात्र हितग्राहियों की सूची का ग्राम सभा में सत्यापन, अनुमोदन तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूची निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमबद्ध तरीके से संपादित की जाए। उन्होंने सभी सरपंचों एवं सचिवों को कहा कि ग्राम सभा में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों का निष्पक्ष चयन किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सूची निर्माण एवं ग्राम सभा संचालन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मितानिन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Tue Jun 23 , 2026
महासमुंद, 23 जून 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव के प्रशिक्षण कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मैदानी स्तर […]

You May Like

Breaking News

advertisement