आषाढ़ के प्रथम मंगलवार को हनुमान मंदिर ख़रैलिया में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सगड़ी (आजमगढ़): आषाढ़ माह के प्रथम मंगलवार के पावन अवसर पर सगड़ी तहसील के खरैलिया ढाला स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष कुमार मिश्रा के द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का अखंड पाठ हुआ। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाली और हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया।
कार्यक्रम के समापन पर मनीष कुमार मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राम भक्त हनुमान जी की असीम कृपा और जनसहयोग से यह विशाल भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन से समाज में एकता, सद्भाव और संस्कार मजबूत होते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लायंस क्लब ग्रेटर के नवनियुक्त प्रधान निरमोलक सिंह (मिंटू किंग)ने खालसा गुरुद्वारा में जाकर अरदास करवई और अपनी पारी की शुरुवात की

Thu Jul 2 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 01 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददात= प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लायंस क्लब ग्रेटर के इलेक्शन करवाए गए। जिसमे चेयरमैन बिटटू सांघा तथा ई सी सदस्यों ने निरमोलक सिंह का नाम प्रधानगी के लिए उठाया। जिसपर सभी लायंस क्लब के सदस्यों ने अपनी सहमति […]

You May Like

Breaking News

advertisement