
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
चंडीगढ़, 4 जुलाई : आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा जिला करनाल इकाई का पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र भेदी नजर करनाल के ब्यूरो चीफ श्री अमित ग्रोवर निवासी करनाल हरियाणा को जिला अध्यक्ष करनाल के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की संस्तुति एवं सहमति तथा प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार जांगडा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमारी से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


