सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जुलाई महीने का राशन किया गया वितरण-जगदीश बजाज

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जुलाई महीने का राशन किया गया वितरण-जगदीश बजाज।

पंजाब (फिरोजपुर)
11 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं राज जुल्का की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जुलाई महीने का राशन वितरण किया गया। 
      श्री केवल कृष्ण जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि "चिड़ि चोंच भर ले गई नदी न घाटीयो नीर दान दिए कुछ ना घटे कह गए भगत कबीर"। इसलिए यथाशक्ति अनुसार दान करना चाहिए। और यह वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए मैं इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए।

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।

 श्री जगदीश कक्कड़ एडवोकेट ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 9 वर्षों से जनरल कैटिगरी की महिलाओं एवं व्यक्तियों को राशन वितरण करती आ रही है और यह निरंतरण जारी रहेगा। हम सौभाग्यशाली है कि ईश्वर ने हमें इस लायक समझा। 

      इस मौके पर जगदीश बजाज, केवल कृष्ण जोशी, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, बृजभूषण धवन, राज जुल्का, अनिल कालिया ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज की आपातकालीन बैठक 15 जुलाई को शिव मन्दिर गांव अढोनी में

Sun Jul 12 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 जुलाई : आगामी 15 जुलाई बुधवार को शिव मन्दिर कुरुक्षेत्र के गांव अढोनी (धुराला) में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि गांव अढोनी शिव मन्दिर के महंत योगिराज गिरि को गांव के […]

You May Like

Breaking News

advertisement