
गोमती नगर के होटल हयात में भव्य बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न, राजनीतिक दिग्गजों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्टर: विपिन राजपूत
लखनऊ/रायबरेली:
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल हयात में पूर्व राज्यमंत्री माननीय सुशील कटियार के सुपुत्र की बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी (सगाई समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। इस मांगलिक कार्यक्रम में राजनीतिक जगत के तमाम दिग्गजों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह में मुख्य रूप से अपना दल (एस) रायबरेली के जिला अध्यक्ष श्री कुंवर सत्येंद्र पटेल जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वर-वधू को भावी जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दीं।
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी, जौनपुर के माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी, महाराजगंज जनपद की फरेंदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र चौधरी जी और पूर्व डीएम अनुराग पटेल जी जैसे कद्दावर चेहरे शामिल हुए। इसके साथ ही केदार कटियार, विनोद कटियार, दिलीप जी सहित कई अन्य विशिष्ट जनों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नवयुगल को अपना स्नेहिल आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आए सभी अतिथियों का पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटियार और उनके परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत व आभार व्यक्त किया।


