आजमगढ़ के लाल ने चीन में बुलंद किया भारत का झंडा, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के ओरडोस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 80.57 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर क्षेत्र के टहर किशुनदासपुर निवासी 22 वर्षीय आनंद सिंह ने इस चैंपियनशिप में 77.68 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ प्रवेश किया था। उन्होंने यह प्रदर्शन 28 जून को भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया था। वह थ्रो प्रतियोगिता के छठे और अंतिम राउंड में आया था। उस प्रतियोगिता में वह रोहित यादव, यशवीर सिंह और सचिन यादव के बाद चौथे स्थान पर रहे थे।

इस साल की शुरुआत में पटियाला में आयोजित इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में भी आनंद सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 76.94 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 9 से 12 जुलाई तक ओरडोस में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम मे चयन हुआ था क्षेत्र के लोग में हर्ष उत्साह देखने को मिला है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र नवरसिया बाजार के समीप पिकअप ने सकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर जिसमें 19 वर्ष बच्ची की मौके पर ही मौत पिता हुआ घायल

Mon Jul 13 , 2026
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र नवरसिया बाजार के समीप पिकअप ने सकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर जिसमें 19 वर्ष बच्ची की मौके पर ही मौत पिता हुआ घायलमेहनगर आजमगढ़तरवा थाना क्षेत्र ग्राम नौरसिया के रहने वाले प्रमोद कनौजिया व उनकी पुत्री पूनम कनौजिया परमानपुर में स्थित निरंकारी सत्संग […]

You May Like

advertisement