लोकतंत्र को मजबूत करने और भविष्य की परेशानी से बचने के लिए बीएलओ को जमा करवाएं एन्यूमरेशन फार्म : अनुभव मेहता

एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 14 जुलाई, प्रदेशभर में चल रहा है विशेष गहन पुनरीक्षण।
लाडवा विधानसभा में 177130 मतदाता यानी 89.50 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन हुआ।

लाडवा, प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 13 जुलाई : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और भविष्य की परेशानी को दूर करने के लिए सभी नागरिक अपने एन्यूमरेशन फार्म को अपने-अपने बीएलओ को जमा करवाएं। एसआईआर के कार्य को पूरा करने का अंतिम समय 14 जुलाई का है। इसको लेकर लाडवा विधानसभा में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 177130 मतदाताओं यानी 89.50 प्रतिशत का डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि लाडवा विधानसभा में 197903 मतदाता हैं, इन मतदाताओं के लिए 217 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर 217 बीएलओ नियुक्त किए हुए हैं। बीएलओ ने अपने-अपने बूथों में मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे और भरकर जमा करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 197800 मतदाता यानी 99.95 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म बांटे गए हैं और 177130 मतदाता यानी 89.50 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की क्वालिफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा 21 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होगा और 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिनका निपटारा संबंधित ईआरओ द्वारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। ईआरओ के निर्णय से असंतुष्ट होने पर मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी को दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकता है। इस निर्णय के विरूद्ध भी राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति दर्ज करवा सकते है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ एवं चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज की आपातकालीन बैठक 15 जुलाई को शिव मन्दिर गांव धुराला में

Tue Jul 14 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : आगामी 15 जुलाई बुधवार को शिव मन्दिर कुरुक्षेत्र के गांव धुराला में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।षडदर्शन साधुसमाज के संगठन महामंत्री संत सुनील दास, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष महंत जनार्दन दास ने बताया कि गांव अढोनी शिव मन्दिर के महंत योगिराज गिरि को […]

You May Like

Breaking News

advertisement