
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नावलटी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में हुई ।
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी संचालन जिला प्रवक्ता राजन उपाध्यक्ष ने किया ।
बैठक में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव ,सचिन ,ब्लॉक अध्यक्ष ,वार्ड अध्यक्ष ,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ,पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व महापौर प्रत्याशी उपस्थित रहे । तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण समय है कब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हो जाए कुछ नहीं कह सकते इस समय भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई है लगातार जनहित की अनदेखी की जा रही है राम भक्तों का मेहनत का पैसा चोरी हो गया भाजपा अपने बड़े नेताओं को बचाने में लगी हुई है उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है बिजली पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं यही समक्ष है हम सब कांग्रेस जनों को जनता के बीच जाने का उनकी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने का ब्लॉक कमेटीयो का गठन लगभग पूरा हो चुका है बूथ कमेटीया भी लगभग बन चुकी है अब सिर्फ हमें जनता के बीच जाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए आने वाला समय कांग्रेस का है आज वर्तमान समय में जो परस्थितिया है उससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से परेशान है उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है शीघ्र ही इसकी विदाई तय हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की महानगर में संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है हमारे नए प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय राजेंद्र गौतम जी का स्पष्ट निर्देश है की जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है या काम नहीं कर पा रहा है तो उसको प्रमोटेड कर प्रदेश में या अनय किसी कमेटी में पद दे दिया जाए और जो निचले स्तर का कार्य करता सक्रिय है और कार्य कर रहा है उसको मुख्य धारा में शामिल कर उसका सम्मान किया जाए सभी वार्ड अध्यक्ष ऑन को यह निर्देश है कि वह सभी लोग अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर कांग्रेस के समर्थित लोगों की लिस्ट तैयार करना शुरू कर दें और अपने वार्ड में छोटी नुक्कड़ सभाएं भी करनी शुरू कर दें ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि जब से डबल इंजन भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक हर क्षेत्र में यह विफल साबित हुई है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो ,आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है बड़े-बड़े कॉलेज बंद होते जा रहे हैं किसान परेशान है सिर्फ दो बोरी यूरिया के लिए लंबी-लंबी लाइन लगा रहे हैं शिक्षित युवा हाथों में डिग्रियां लिए सड़कों पर टहल रहे हैं नौकरियां है नहीं, सरकारी क्षेत्र को प्राइवेट क्षेत्र में ठेके पर दिया जा रहा है आज प्रदेश की जनता सरकार से पूछ रही है की जनहित की क्या योजनाएं हैं वह बताएं ,आज प्रदेश की जनता सरकार से यह पूछ रही है और राम भक्त यह पूछ रहे हैं कि हमने जो अपनी श्रद्धा से चढ़ावा चढ़ाया था वह कैसे चोरी हो गया ,लेकिन केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारे सिर्फ बड़े लोगों को बचाने में लगी हुई है अगर निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े-बड़े चेहरे सामने आएंगे आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता तैयार बैठी है और वह बदलाव का मन बना चुकी हैं ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता रीड की हड्डी के समान होता है सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होना चाहिए यही कार्यकर्ता विधायक बनता है सांसद बनता है और सत्ता तक लेकर जाता है पार्टी और संगठन में कार्य करता एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रफिया। शंबनम , पाकीज़ खान , नाहिद सुल्तान, मुजम्मिल राजा एडवोकेट, डा हरीश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान , पूर्व शिक्षक विधायक प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, सुरेश दिवाकर ,मुकेश वाल्मीकि , साहिब सिह, सुरेश वाल्मीकि , कमरुद्दीन सैफी, डॉ दतराम गंगवार , डॉक्टर सरताज नूरी , रोआब अहमद, हाजी सुलतान ,मुदित सिह, नजमी खान जोया, उल्फत सिंह कठेरिया ,अकरम खान , मोबिन कुरैशी ,रफत आलम , सुरेश माली ,रमेश चंद श्रीवास्तव, जुनैद हसन एडवोकेट ,सुधीर रस्तोगी , मोहम्मद जकी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।


