अधिकारी किसी भी राजनैतिक दबाव या प्रभावशाली पक्ष में नहीं बल्कि कानून और न्याय के पक्ष में काम करें : अजय सिंह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीड़ितों को न्याय मिलने में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की अपेक्षा है कि प्रशासनिक अधिकारी कानून का पालन करते हुए उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करें। उच्चाधिकारियों के जनता दर्शन कार्यक्रम और सम्पूर्ण समाधान दिवसों में फरियादियों और पीड़ितों की लगातार बढ़ रही भीड़ इस बात का सूचक है कि स्थानीय अधिकारियों से उनकी समस्याओं का निदान और न्याय नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के अध्यक्ष के इस बयान का सीधा मतलब यह है कि सरकारी अधिकारियों को बिना किसी डर या पक्षपात के केवल कानून के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसी भी राजनैतिक दबाव के आगे झुकना नहीं चाहिए। उन्हें किसी नेता के इशारे पर नहीं, बल्कि संविधान के दायरे में रहकर निर्णय लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के अमीर, ताकतवर या ऊंचे रसूख वाले लोग अक्सर व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं परन्तु अधिकारियों को किसी अमीर या शक्तिशाली व्यक्ति का पक्ष नहीं लेना चाहिए, कानून की नजर में एक आम आदमी और प्रभावशाली व्यक्ति दोनों बराबर होने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारियों की असली जिम्मेदारी देश के कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति है। उनका हर फैसला इस बात पर आधारित होना चाहिए कि सच क्या है, और कानून क्या कहता है। जब अधिकारी केवल न्याय का साथ देंगे, तभी समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के मानवाधिकारों की रक्षा हो सकेगी। अन्त में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन संगठन का प्रमुख होने के नाते मैंने यह बात इसलिए उठाई है, क्योंकि जब अधिकारी निष्पक्ष नहीं होते, तो मानवाधिकारों का हनन होता है।अधिकारियों की निष्पक्षता ही जनता का सरकारी तंत्र और न्याय प्रणाली पर भरोसा बनाए रखती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने की एक जोरदार अपील की है, ताकि हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज को संस्कारित बनाने की मुहिम है स्पर्शी पत्रिका, इस बार चारु विधा को भी मिलेगा स्थान -डॉ. देवी पन्थी

Tue Jul 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश में लमही नगरपालिका के सहयोग से चारु साहित्य प्रतिष्ठान नेपाल द्वारा एक सभागार में, विशुद्ध साहित्यिक वार्षिक पत्रिका स्पर्शी का विमोचन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदे माँ के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से किया।समारोह अध्यक्ष तेजप्रसाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement