विधि अधिकारी केशव शर्मा को मिला नेशनल डिग्निटी अवार्ड

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विधि अधिकारी केशव शर्मा को अभिकल्पना नेशनल डिग्निटी अवार्ड- 2026 से नवाजा गया है। उन्हें यह अवार्ड समाज हित में उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में आसाम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस अवसर पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ. रघुराज सिंह तथा दिल्ली स्किल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर अशोक नागावत सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विभूतियां उपस्थित थीं। विधि अधिकारी केशव ने इस सम्मान के लिए अभिकल्पना परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए अभिकल्पना परिवार के प्रति आभारी हैं। इस उत्साहवर्धन से समाज में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। केशव शर्मा ने अभिकल्पना के अध्यक्ष संजीव कुमार और महासचिव डॉ. हेमंत सिंघल की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से समाज में अपना रचनात्मक योगदान दे रहे लोगों का उत्साह बढ़ेगा।
एसवीएसयू के विधि अधिकारी केशव शर्मा को अभिकल्पना नेशनल डिग्निटी अवार्ड-2026 प्रदान करते पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुओं के इतिहास और पवित्र वाणी को संजोएगा भव्य सिख संग्रहालय : सुमन सैनी

Tue Jul 14 , 2026
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर बनेगा विश्वस्तरीय सिख संग्रहालय।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे सिख म्यूजियम का शिलान्यास। लाडवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement