स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्षद संजय डालमिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता हिसार – वैभव गुप्ता।

हिसार, 17 जुलाई : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश वाइस चेयरमैन के
चलाए मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड नं.13 के पार्षद संजय डालमिया ने अपनी टीम के साथ के अर्बन एस्टेट-2 में “स्वच्छ नगर हो हमारा” स्वच्छता अभियान को स्वयं झाड़ू लगा कर प्रारंभ किया।
इस मौके पर पार्षद संजय डालमिया ने कहा की जिस प्रकार घर की गृहणी प्रतिदिन घर में सफाई करती है, ताकि घर मे माता लक्ष्मी जी का वास जो इसी प्रकार हमें अपने घरों,अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए,क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करने से बीमारियों में कमी, स्वास्थ्य सुधार, सुरक्षित पर्यावरण, और आर्थिक विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण लाभ होते हैं। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है,और देश का सामाजिक-आर्थिक विकास होता है। हालांकि नगर निगम टीम भी स्वच्छता अभियान के नियमों का उलंघन करने वालों का निरंतर चलान भी करती है,जिससे हमारा आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पार्षद संजय डालमिया ने कहा की वार्ड में समय समय पर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर उनके साथ वीरेंद्र गुप्ता प्रवक्ता, संजय मित्तल, महेंद्र गर्ग, वी के गर्ग, दिनेश बिश्नोई, संजय, विनोद गोयल, के अलावा वार्ड वासी उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्षद संजय डालमिया ने चलाए स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू लगाते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : नवीन जिन्दल

Fri Jul 17 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल ने स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।सांसद नवीन जिन्दल ने स्वच्छ ईंधन बस में यात्रा कर एलिवेटेड ट्रैक व थानेसर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।यात्रियों से संवाद करने के बाद रेलवे अधिकारियों को दिए स्टेशन को आदर्श बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement