
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धा का उत्साह, उड़ा भक्ति का जनसैलाब, जगन्नाथ रथ यात्रा में झांकियां ने किया मुग्ध, जानकारी के अनुसार श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री जगन्नाथ मंदिर बाग ब्रगटान (सिकलापुर) निकट रोडवेज से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। वन मंत्री अरुण कुमार, व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व में महापौर सुप्रिया ऐरन ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथ यात्रा निकालने से पूर्व जगन्नाथ महाप्रभु का अभिषेक, श्रंगार, हवन किया गया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ताड़ीखाना, पटेल चौक, सिविल लाइन, नावल्टी चौराहा सहित विभिन्न मार्गो से होकर निकली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चंदौसी से आई शिव परिवार, राम दरबार, व युगल सरकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
रथयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर एवं आयोजन समिति द्वारा महंत स्वामी नीरज नयन दास आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन, विशेष पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ।
भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन एवं अन्य लोगों ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन-पूजन किए तथा प्रदेश एवं बरेली जनपद वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रभु के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
उन्होंने श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट (रजि.), बरेली, मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, महेंद्र सिंह, अनुज गंगवार, रामानंद कोली, दीपक वाल्मीकि, संजय वर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कमलेश ठाकुर, संगीता कौशल, दीप जैन, पार्षद श्री राजेश अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, आनंद, आशीष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजीव बास, विकास अग्रवाल, पवन जायसवाल, सुमित अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा उमेश अग्रवाल समेत आदि लोग रहे |

