विश्वविद्यालय कुलपति ने क्रांतिवीर और स्वराज के जनक को किया नमन

आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद द्वारा भदुली स्थित साईं इंटरनेशनल स्कूल में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इससे पूर्व सुबह हर्रा की चुंगी स्थित आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त राम बाबू त्रिपाठी और अपर निदेशक कोषागार जे.एन. झा ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। प्रो. संजीव कुमार ने तिलक जी को ‘भारत निर्माता’ बताते हुए कहा कि उनके स्वराज के नारे ने स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा दी। राम बाबू त्रिपाठी और जे.एन. झा ने उन्हें स्वदेशी आंदोलन का जनक बताया।अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने चंद्रशेखर आजाद के काकोरी ट्रेन एक्शन और सांडर्स वध में योगदान को याद किया। संरक्षक तारकेश्वर मिश्र व महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने तिलक जी की होम रूल लीग स्थापना और पत्रकारिता-शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अवनीश पांडेय के मार्गदर्शन में जिंदोपुर संस्कृत पाठशाला के छात्रों ने सुमधुर स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया। वहीं शिक्षक एवं कवि देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ‘देव’ ने अपनी स्वरचित रचनाओं के माध्यम से दोनों विभूतियों को नमन किया। जिसके बाद परिषद के अध्यक्ष महामंत्री सहित संरक्षक तारकेश्वर मिश्र, इंजीनियर कैलाश नाथ चतुर्वेदी, संस्था प्रबन्धक भागवत प्रसाद तिवारी, गिरीश चतुर्वेदी, विश्व देव उपाध्याय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशांक तिवारी ने अंत में आए हुए सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गोविंद दुबे, सहजानंद पाण्डेय, अरुण पाठक, कन्हैया पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटो चालकों से आरटीओ से वार्ता रही विफलऑटो चालकों ने खोला मोर्चा

Fri Jul 24 , 2026
मुआवजा नहीं मिलने से ऑटो चालकों में आक्रोश किसी भी समय चक्का जाम हड़ताल की चेतवानी . आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक से समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले चालकों को लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर संगठन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के प्रदेश […]

You May Like

advertisement