कलांजलि 2026 : कारगिल शहीदों को समर्पित राष्ट्रीय कला कार्यशाला एवं सम्मान समारोह

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : कला जीवन समिति, भिवानी द्वारा हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के सह-आयोजन तथा जिंदल फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र, जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र एवं जगदीश बुक डिपो, कुरुक्षेत्र के सहयोग से “कलांजलि–2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से लगभग 200 कलाकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी चित्रकृतियों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति, वीरता, बलिदान एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित उत्कृष्ट कलाकृतियों का सृजन किया।
इस अवसर पर कारगिल शहीद संजीव की पूजनीय माता श्रीमती पार्वती देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कृष्ण श्योकंद, प्रधान अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र; श्री धर्मवीर जी, जिंदल फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र; श्रीमती उमा सुधा तथा श्री श्यामलाल जांगड़ा, पूर्व लोकपाल, हरियाणा, उपस्थित रहे।
आयोजन का नेतृत्व कला जीवन समिति, भिवानी की अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता ने किया, जबकि समिति की सचिव पूजा ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राष्ट्रीय समन्वयक दीपक, राज्य समन्वयक रजनी, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र की समन्वयक सीमा कम्बोज, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार, सह- समन्वयक रविंदर राणा, शमशेर तथा सहयोगी संस्था जगदीश बुक डिपो, कुरुक्षेत्र का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राम विरंजन एवं डॉ. पवन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, शहीदों के प्रति सम्मान तथा भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ के प्रख्यात पत्रकार आशुतोष पाण्डेय का वृन्दावन में हुआ सम्मान

Mon Jul 27 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन, 26 जुलाई : छटीकरा रोड़ पर श्रीकृष्ण शरणम् स्थित ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के कार्यालय में लखनऊ के प्रख्यात पत्रकार एवं दैनिक “साकेत लहर” के स्वात्वाधिकारी व प्रकाशक आशुतोष पाण्डेय का उनके वृन्दावन आगमन पर भावभीना स्वागत व […]

You May Like

Breaking News

advertisement