जमीनी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर पति को मारी गोली क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

आज़मगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र जुनेदगंज बाइपास के पास शनिवार शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ राजू शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।जैसे ही वह कोतवाली थाना क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम हॉस्पिटल के पास पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली से हमला कर दिया। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय, जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार तथा सीओ सिटी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਅਤੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗੀਤਾ ਹਾਂਡਾ ਨਰੇਸ਼ ਹਾਂਡਾ ਦੇ ਘਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭਜਨ ਕੀਰਤਨ

Sun Dec 7 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 06 ਦਸੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ (ਸੰਸਥਾਪਕ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ, ਹਾਰਮਨੀ ਵਨਿਅਮ, ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ) ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਗਰੁੱਪ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਗੀਤਾ ਹਾਂਡਾ, ਨਾਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਹਾਂਡਾ , ਦੀਪਕਾ ਹਾਂਡਾ, ਦੇ ਘਰ ਭਜਨ ਕੀਰਤਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਸ਼੍ਰੀ ਗਣੇਸ਼ ਵੰਧਨਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement