शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु आयोजित हुआ, बहजोई में राष्ट्रवादी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बहजोई स्थित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन कॉलेज में आर.डी. काव्यकुल, सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच और दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छब्बीस जुलाई रविवार को एक भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया गया।
सरस्वती वंदना के बाद जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शहीदों के सम्मान में हम सदैव तत्पर रहें, उन्हीं के सम्मान में आज भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी साहित्यकारों ने राष्ट्रवादी कविताओं को सुनाकर इस कार्यक्रम को ऊचाईयाँ प्रदान की हैं।
इस कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, पीलीभीत, नोएडा, आगरा, कानपुर,लखनऊ, मथुरा के साथ ही राजस्थान, उत्तराखण्ड, दिल्ली आदि राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों की उपस्थिति रही, उनके द्वारा आकर्षक काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद के डॉ रंजीत शर्मा रंग, सम्भल के व्यंग्यकवि अतुल कुमार शर्मा, बहजोई के दीपक गोस्वामी चिराग, अवधेश विद्यार्थी, सुशील त्रिवेदी अनुज, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, शांति राणा शांति,चित्तौड़गढ़ से डॉ दिनेश व्यास, बबीता शर्मा आदि ने पूरी जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया। सहयोगी के रुप में श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, ओजस्वी जौहरी सरल, दिनेश पाल सिंह दिव्य,डॉ नेहा बागडी, सरफराज हुसैन फराज, अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ, शैलेन्द्र मिश्रा आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत मीनू रस्तोगी, नेहा मलय, अनन्त अग्रवाल, सुमन शर्मा ने उपस्थित सभी कलमकारों को स्मृति-चिन्ह, मोतीमाला एवं सम्मान पत्र भेंट कीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ शिवेश्वर पाण्डेय, नेहा मलय, अनन्त अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, अंजलि कौशिक, वैभव गुप्ता, राकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स-ए-रज़वी: दरगाह प्रमुख ने जारी किया तीन दिवसीय कार्यक्रम

Wed Jul 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी बरेली में 06,07,08 अगस्त को मनाया जाएगा। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना अल्हाज़ सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सदारत और सय्यद […]

You May Like

advertisement