
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।
थानेसर, संजीव कुमारी 21 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वनस्पति विज्ञान तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के पूर्व संकाय सदस्य प्रो. के.आर. अनेजा ने नवीनतम एडी साइंटिफिक इंडेक्स रैंकिंग में खाद्य माइकोलॉजी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है। उन्हें सभी विषयों के वैज्ञानिकों में विश्व के शीर्ष 5.5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है तथा वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रथम रैंक वाले संकाय सदस्य बने हैं।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. अनेजा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके दशकों के समर्पण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता और सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं माइकोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल हमारे वर्तमान संकाय सदस्यों और युवा शोधकर्ताओं को प्रेरित करती हैं, बल्कि वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपस्थिति को भी सुदृढ़ करती हैं।


