
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, प्योर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वरुण प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत कारणों और व्यस्तताओं के चलते अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने कंपनी प्रबंधन को भेजे अपने त्यागपत्र में सविनय निवेदन करते हुए कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों और व्यस्तताओं के कारण वह निदेशक पद का दायित्व जारी नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए वह पद छोड़ना चाहते हैं।
वरुण प्रताप सिंह ने अनुरोध किया है कि उनका त्यागपत्र दिनांक 21/08/2026 से प्रभावी माना जाए और इसे स्वीकार कर उन्हें पद से मुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कंपनी रजिस्ट्रार एवं संबंधित विभाग को इसकी आवश्यक सूचना देने का भी अनुरोध किया है।


