सम्भल में इतिहास संकलन समिति का राशि समर्पण कार्यक्रम धूमधाम से होगा आयोजित

पवन कालरा संवाददाता

बरेली : सम्भल के तिरंगा मार्केट में आयोजित इतिहास संकलन समिति की बैठक में 31 अगस्त को पंजाबी मंदिर में राशि समर्पण कार्यक्रम संध्या 7:00 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि वर्ष में एक बार समिति द्वारा राशि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
जिला विद्वत प्रमुख कवि अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास को विदेशी चश्मे से नहीं बल्कि भारतीय दृष्टि से देखने के संकल्प के साथ, पूज्य बाबा साहब उमाकांत केशव आप्टे जी की प्रेरणा से स्थापित इतिहास संकलन समिति प्रतिवर्ष समाज के प्रबुद्ध जनों, राष्ट्रभक्ताें, समाज सेवी जनों के सहयोग से वास्तविक इतिहास के संकलन एवं लेखन के यज्ञ को गति प्रदान करती है। इसी निमित्त राशि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया की राशि समर्पण कार्यक्रम में समिति के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार रूस्तगी तथा प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों, समाजसेवियों, प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित करने की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए सदस्यों का आह्वान किया। मनीष चौधरी, उमेश श्रीमाली, मीनू रस्तोगी, केशव देव, सुमन कुमार वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रूप किशोर शर्मा आदि ने सर्व सहमति से 31 अगस्त रविवार को संध्या 7:00 बजे से राशि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन संभल नगर के कोट पूर्वी मोहल्ले के पंजाबी मंदिर में करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूल बरसाकर किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

Thu Aug 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) ​बरेली : कोहाड़ापीर से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का नॉवेल्टी चौराहे पर बरेली हज सेवा समिति और जनसेवा टीम ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।​इस अवसर पर बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक व समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने दुनिया को अमन, भाईचारे, […]

You May Like

Breaking News

advertisement