इनैलो ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन, मांगें जायज, सरकार जल्द करे समाधान : सूबे सिंह त्यौड़ी

शाहाबाद,भावना शर्मा 7 सितंबर : सोमवार को इनैलो ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। इनैलो के जिलाध्यक्ष जयपाल चढूनी और हल्काध्यक्ष सूबे सिंह त्यौड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। हल्काध्यक्ष सूबे सिंह त्यौड़ी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह दिन-रात पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपने कार्य करते हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों को लेकर सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करना उनके साथ अन्याय है। सूबे ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करते हैं। गर्मी, सर्दी और बरसात की परवाह किए बिना वह शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करे, ताकि हड़ताल समाप्त हो और शहर की सफाई व्यवस्था पुन: सुचारू हो सके। इस मौके पर मदन गोपाल, संत सम्भालखी, रामचन्द्र ढोलामाजरा, अमित शर्मा, गुरपिन्द्र भिंडर, मांगेराम अजरानां सहित इनैलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता ज्ञान संस्थानम् में ‘जानो गीता, मानो गीता’ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Mon Sep 7 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 सितम्बर : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्निध्य में गीता ज्ञान संस्थानम् के सभागार में एक दिवसीय ‘जानो गीता, मानो गीता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीओ गीता के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य श्रीमद्भगवद्गीता के सनातन एवं जीवनोपयोगी संदेश को जन-जन […]

You May Like

advertisement