मेहनगर आज़मगढ़:प्रतिष्ठित समाजसेवी रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन से नगर में शोक

मेंहनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन नगर में शोक ज़िलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि व्यक्त किया शोक ।

मेंहनगर आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी 70 वर्षीय रणजीत सिंह की हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह मेंहनगर में अपने युवा काल से जन सेवा में लगे हुए थे। लगभग 40 वर्ष नि:स्वार्थ और समान भाव से सभी के दुःख-सुख में शामिल रहे। नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर और संघर्षरत रहे। वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी निधन का समाचार सुनते ही नगर शोकाकुल हो उठा। नगर के सभी वर्गों के लोग उनके निधन पर मर्माहत हो उठे। भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य तीजाराम, मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह, जलभरत सिंह,अरविंद सिंह, राजेश अस्थाना, नगर कमलेश कुमार मधुकर, राजबहादुर सिंह प्रधान, त्रिलोकी सिंह, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, सतीश चतुर्वेदी, मुकेश सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, रमाकांत पाण्डेय अमित सिंह हिन्दू युवा वाहिनी जिला संगठन मंत्री,करणी सेना जिला अध्यक्ष बिक्रम सिंह, मण्डल महामंत्री अनुराग पांडे आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक सतंप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ:दिल्ली रोड नवीन मंडी मैं उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon Jan 10 , 2022
मेरठदिल्ली रोड नवीन मंडी मैं उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियांवी वी न्यूज़ वैशवारा से काजल सैनी संवाददाता मेरठ नवीन मंडी दिल्ली रोड स्थित मैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं मंडी रात को 3:00 बजे के बाद होलसेल दुकानदार अपनी दुकान को लगाना शुरू कर देते हैं और […]

You May Like

Breaking News

advertisement