अयोध्या :भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की हटाई गई होर्डिंग को पत्रकारों के विरोध के बाद पुलिस ने पुनः लगवाया

अयोध्या:———
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की हटाई गई होर्डिंग को पत्रकारों के विरोध के बाद पुलिस ने पुनः लगवाया।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
आचार संहिता के लागू होते ही मिल्कीपुर तहसील प्रशासन स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र के बाजारों सड़कों पर लगे होर्डिंग्स को हटाने के बहाने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की शुभकामना वाली होर्डिंग भी हटवा दी गई थी। जिसे पत्रकारों के रोष व्यक्त करने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा पुनः उसी स्थान पर लगवायी गई।*
*जहां एक तरफ प्रशासन राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग हटवाने का काम कर रहा है। वहीं बारून चौराहे पर लगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामना की होर्डिंग बारून पुलिस द्वारा फाड़ कर फेंक दिया गया था। जिसके चलते पुलिस प्रशासन के ऊपर क्षेत्र के पत्रकारों ने रोष व्यक्त करते हुए आन्दोलन की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महासंघ की होर्डिंग को पुनः पूर्व में लगाये गए स्थान पर लगवा कर मामले को आगे बढ़ने से बचा लिया।
बताते चलें कि आठ जनवरी को जब चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की गई तो आनन-फानन में इनायत नगर थाने के बारुन पुलिस ने क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगे होर्डिंग को हटाने का काम किया। उसी कड़ी में बारुन चौराहे पर लगी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामना वाली होर्डिंग को भी पुलिस ने नष्ट करवा दिया। जिसकी जानकारी अगली सुबह भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मिल्कीपुर के तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी को हुई तो उन्होंने महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी को मामले की जानकारी देते हुए अपने तिवारीगंज आवास पर क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक आवश्यक बैठक कर पुलिस प्रशासन की निंदा करते हुए तोड़ी गई होर्डिंग को अविलंब पुनः लगवाने की मांग की। जब इस तोड़ी गई होर्डिंग के संदर्भ में चौकी इंचार्ज बारुन अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर गोरखपुर आया हूं। मैंने चौकी पुलिस स्टाफ को व्हाट्सएप के जरिए अवगत करा दिया था कि किसी भी पत्रकार की होर्डिंग एवं कोई व्यापारी दुकानदार अपने घर पर होर्डिंग लगाए हैं तो उसे ना निकाला जाए। कल वापस होने पर बात की जाएगी।
वहीं मामले की जानकारी होने पर महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह कृत्य अशोभनीय और अक्षम्य है। इसके लिए महासंघ से जुड़े जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक कर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, जिला सचिव दिनेश जायसवाल, तहसील संयोजक विजय पाठक, तहसील महामंत्री वकार अहमद खान, मित्रसेन यादव, मंसाराम, विकास शुक्ला सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस भनक लगते ही प्रशासन ने आनन फानन में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की शुभकामना वाली होर्डिंग पूर्व में स्थापित स्थान पर लगवा कर मामले को शांत कर दिया। इसके बाद महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने इस लड़ाई में जिले के महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं बीकापुर, रुदौली, सदर, सोहावल तथा मिल्कीपुर की तहसील इकाइयों के समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पत्रकारों ने हटाई गई होर्डिंग को पुनः लगाने वाले पुलिस के निर्णय को सूझबूझ वाला कदम बताया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:बीकापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

Tue Jan 11 , 2022
अयोध्या:———-बीकापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (उन्होंने कारसेवक पुरम में कहा की ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार करेगा विश्व हिंदू परिषद: संतोष सिंह पूर्वब्लाक प्रमुख)बीकापुर अयोध्या ब्लाक प्रमुख बनने के बाद चर्चा में आए संतोष कुमार सिंह को अब […]

You May Like

Breaking News

advertisement