हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
षडदर्शन साधुसामाज व अवधूत आश्रम के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की रही विशेष उपस्तिथि।
कुरुक्षेत्र 11 जनवरी : – षडदर्शन साधुसमाज हरियाणा के सौजन्य से आज सत कबीर गरीब दासी मंदिर फल्गु तीर्थ फरल में आज साध्वी स्नेह दास का पट्टा भिषेक कार्यक्रम एवं जनकल्याण की भावना से चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए संत कबीर मन्दिर फल्गु के महंत सुनील दास ने बताया कि शिविर का शुभारंभ षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। जिसमे जरूरतमंद आमजन को इसका लाभ मिला जिसमे प्रमुख चिकित्सक सत्यनारायण शर्मा, डा. सुनील कुमार, मोहित आहूजा,चांदी राम,अशोक कुमार प्रमुख रहे।
षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार के आदेश की पालना के साथ ही सभी कार्य संपन्न हुए।
शिविर में अवधूत आश्रम के सहयोग से अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच कर साथ ही दवाई भी दी गई।
मन्दिर परिसर में 9 जनवरी को अखंड पाठ प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुआ संध्या आरती सांय 7 बजे हुई।
10 जनवरी को मध्य भोग सुबह 9 बजे शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे और 11 जनवरी को आज प्रातः चिकित्सा शिविर के साथ ही दोपहर को संत सम्मेलन के साथ साध्वी स्नेह दास का पट्टाभिषेक के साथ भंडारा आयोजित हुआ।
संत समाज द्वारा साध्वी स्नेह दास को आशीर्वाद के साथ चादर की रस्म अदा की गई।
जिसमे षडदर्शन साधुसमाज के कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र, पदाधिकारी, सतगुरु कबीर फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय ब्रह्मचारी, महंत कमल सागर, महामंडलेश्वर जसदेवानंद जी, महंत राम अवतार चिट्ठा मन्दिर पिपली, महंत वासुदेवानंद,पंचायती निर्मल अखाड़ा के महंत गुरुभगत सिंह जी महाराज, महंत लाल गिरि दत्तात्रेय अन्नक्षेत्र पिहोवा, महंत कमला पुरी,महंत कृष्णा गिरि, महंत राम गिरि, महंत आज्ञा पुरी, थानापति जय भारती, महंत विशाल दास, महंत देवेंद्र दास,महंत सोम प्रकाश,महंत नरेश पुरी डेरा राजपुरी बाता,स्वामी राम स्वरूप ब्रह्मचारी हरिद्वार एवं संत समाज के इलावा गणमान्यजन उपस्थित रहे।