
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : समाज से दूर अपनी दुनिया में बसर कर रहे अविकसित, मन्द बुद्धि विशेष बच्चों के गीत-संगीत का एक कार्यक्रम गुरुवार को स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डन के वात्सल्य सेवा संस्थान में हुआ। बच्चों ने अपनी भाषा में ईश्वर की कई सुंदर प्रार्थनाएं और गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मधु वर्मा ने मां शारदे की वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। अरुणा सिन्हा ने बच्चों को प्रार्थना कराई। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बच्चों की गीत संगीत प्रतियोगिता में विजयी बच्चों का माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।मुकेश सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने बच्चों को गीत सुनाकर जोश भर दिया। मानव सेवा क्लब की ओर से 11000/- की नकद राशि वात्सल्य सेवा संस्थान को दी गई। राजेश सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा,इं. के.बी.अग्रवाल, गंगाराम पाल,सुनील कुमार शर्मा,इं. ए. एल.गुप्ता,अनिल सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना, कल्पना सक्सेना,इन्द्र देव त्रिवेदी,राम कुमार भारद्वाज,मंजू लता,बिपिन गर्ग का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को फल,मिठाई और उनकी पसंद की चीजें बांटी गईं । सभी का आभार वात्सल्य सेवा संस्थान की डायरेक्टर चेतना सक्सेना ने व्यक्त किया।


