धान की फसल में पानी लगा रही महिला को सांप ने काटा, घर में मचा कोहराम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शाही, धान की फसल में पानी लगाते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव सब्जीपुर खाता निवासी 53 वर्षीय महिला रामप्यारी अपने पति श्यामा चरण के साथ धान की फसल में पानी लगाने के लिए गई थी, इस दौरान रामप्यारी को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। जब महिला की मौत की खबर उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण कार्यों का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएं

Tue Sep 16 , 2025
निर्माण कार्यों का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएंमुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में तेजी लाएं अधिकारी बदायूँ : 15 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर […]

You May Like

advertisement