मामूली कहासुनी से आहत होकर एक युवक ने दूसरे युवक पर किया चाकू से हमला

मामूली कहासुनी से आहत होकर एक युवक ने दूसरे युवक पर किया चाकू से हमला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दो दिन पहले मामूली विवाद के चलते हुए झगड़े से आहत होकर एक दबंग युवक ने घर के बाहर टहल रहे एक दूसरे युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया, और घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब इस घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को हुई तब घायल युवक के परिजनों ने घायल युवक को महानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है व उनसे इस घटना से जुड़ी जानकारी की पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र बुद्धसेन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र प्रदीप मौर्य (23) रविवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था। इसी दौरान गांव का ही दीनदयाल वहां पर आ गया और उनके पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगा, जब प्रदीप द्वारा इसका विरोध किया गया तब आरोपी द्वारा प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, यही नहीं आरोपी द्वारा मारपीट के साथ प्रदीप को जान से मारने के नियत से उसके पेट में चाकू भी मारा गया, जिससे प्रदीप बुरी तरह घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल प्रदीप को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रदीप ने घायल अवस्था में अपने दोस्तों को फोन किया जिसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, और घायल हुए प्रदीप को महानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटनाक्रम में घायल युवक प्रदीप के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता की मौत के बाद 16 साल तक बेटे ने ली पेंशन

Mon Feb 10 , 2025
पिता की मौत के बाद 16 साल तक बेटे ने ली पेंशन , आरसी जारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रिटायर्ड प्रवक्ता पिता की मृत्यु के बाद जालसाजी कर 16 साल तक पेंशन हड़पने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील सदर से कुल 74.66 […]

You May Like

advertisement