उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर एक्शन: प्रदेश भर में 170 मदरसे सील, देहरादून. हरिद्वार. और उधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कार्रवाई

सागर मलिक

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक प्रदेश भर में 170 से ज्यादा अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अवैध मदरसे पाए गए हैं।

इसमें देहरादून,हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं। यह ऐसे मदरसे हैं जिन्हें उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की परमिशन नहीं थी और ना ही इन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था। कई मदरसों में गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई, जिनको सील किया गया है।

उधम सिंह नगर नगर में सबसे ज्यादा सील अब तक सबसे ज्यादा उधम सिंह नगर जिले में 65 अवैध मदरसों को सील किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले में 43 मदरसे सील हुए हैं। देहरादून जिले में 44 मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। नैनीताल जिले में 18, पौड़ी में दो और अल्मोड़ा में एक मदरसे पर कार्रवाई हुई है।

जिले स्तर पर टीमों द्वारा की जा रही कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मदरसों के खिलाफ सर्वे अभियान चलाया गया। जिले स्तर पर टीमों का गठन कर मदरसों की जांच की गई। जिसमें कई मदरसे अवैध रूप से संचालित पाए गए। जिन पर कार्रवाई करते हुए ऐसे तकरीबन 170 मदरसों को सील किया गया है। अभी भी प्रदेश भर में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान जारी है,

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भी कार्रवाई

रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 13 अवैध मदरसे सील किए गए। इनके अलावा देहरादून, हरिद्वार उधम सिंह नगर में भी अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिन अवैध मदरसों पर कार्रवाई की गई, उन्हें ना तो भवन निर्माण की अनुमति ली थी। ना ही शैक्षिक मान्यता या सुरक्षा मापदंड पूरे किए गए थे।

सीएम ने कहा अभियान जारी रहेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह से अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश के मूल स्वरूप को संरक्षित रखने के लिए सरकार काम कर रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में हर प्रकार की शैक्षिक संस्था वैध रूप से पंजीकृत हो, उनके संचालन प्रदर्शित हो ये सरकार ने सुनिश्चित किया है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: एक दिवसीय दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, एम्स ऋषिकेश के पांचवे दीक्षांत समारोह में शामिल होगे कल

Tue Apr 15 , 2025
सागर मलिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement