रुड़की नगर निगम में भाजपा के 14 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता की,

रुड़की

स्लग:-रुड़की नगर निगम में 14 पार्षदों का भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रेस कांफ्रेंस

एंकर :-दिल्ली रोड पर निजी होटल में कांग्रेस नेताओं ने रुड़की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा देश की जनता को बेहतरीन शासन देने में पूर्णतया विफल रही है। यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के खोखले वादों और जुमलो से जनता का कोई हित नहीं हो सकता।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा के पार्षद/मेयर/विधायक और सांसद जनता के हितों की आवाज को उठाने के बजाय आपसी लड़ाई झगड़े को बढ़ावा देते हैं। जिससे राज्य की जनता उकता गई है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच कर केवल भ्रष्टाचार का पोषण कर रही है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा के निर्वाचित नेताओं का आचरण संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने के बजाए। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रहा है। भाजपा आधिकारिक रूप से भ्रष्टाचार को संरक्षण देती है। और जनहित के कार्य को किनारे रख कर केवल लूट-खसोट को ही मूल मंत्र बना रही है। नगर निगम के पार्षद रविंद्र खन्ना बेबी ने कहा कि नगर निगम में पार्षदों के प्रस्ताव पर विचार करने के बजाए अव्यवस्था की भेंट चढ़ी बैठक में विकास कार्य को बाधित करने का काम किया है। नगर निगम परिसर में नगर के विकास को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

बाइट हंसराज सचदेवा कांग्रेसी नेता रुड़की

बाइट आशीष सैनी कांग्रेस नेता रुड़की

बाइट बेबी खन्ना पार्षद रुड़की

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून RTO कार्यालय में अब ऑनलाइन लेना होगा अपॉइंटमेंट,

Tue Jan 11 , 2022
देहरादून: प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरटीओ कार्यालय आज से सीमित कार्यों के लिए खुल गया है। वहीं, ऑफिस आने से पहले आवेदकों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement