उतराखंड: लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के नारे के बाद उतराखंड कांगेस में भी 78 महिलाओं ने मांगे टिकट,

हल्द्वानी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में नारा दिया। लड़की हूं लड़ सकती हूं। पड़ोसी राज्य होने के नाते इसका असर उत्तराखंड में देखने को भी मिल रहा हूं। फिलहाल 78 महिलाओं ने अलग-अलग सीटों पर दावेदारी ठोंकी है। और अब पार्टी हाइकमान को तय करना है कि इनमें से कितनी लड़ सकती हैं। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य खुद नैनीताल सीट से दावेदार हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने आठ महिला उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें से दो जीतने में कामयाब रहे। और पांच सीट पर दूसरे नंबर पर रही थीं।

विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी का आवेदन कांग्रेस में एक माह पहले हो चुका है। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर 478 लोगों ने दावेदारी ठोंकी हैं। इसमें 78 महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें से कई पूर्व में चुनाव भी लड़ चुकी है। अन्य संगठन के अलग-अलग पदों पर भी हैं। बात अगर पिछले चुनाव की करें तो पांच महिला उम्मीदवार चुनाव जीत विधानसभा में पहुंची थी।

इसमें हल्द्वानी से कांग्रेस की कद्दावर नेता स्व. डा. इंदिरा हृदयेश और भगवानपुर से ममता राकेश शामिल थीं। वहीं, भाजपा के टिकट पर यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी, गंगोलीहाट से मीना गंगोला और सोमेश्वर से रेखा आर्य चुनावी जीती। वहीं, बाजपुर, चकराता, रुद्रप्रयाग, मसूरी और सल्ट में महिला उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रही थी। बदले मिजाज में महिला नेताओं में चुनाव लडऩे को लेकर खासा दिलचस्पी है। देखना यह है कि कांग्रेस यूपी फार्मूले को उत्तराखंड में किस हद तक लागू कर सकती है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजय भसीन को डॉक्टरेट की उपाधि मिलना पूरे प्रदेश का सम्मान है : प्रतिमा चौधरी।

Tue Jan 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मचंद वर्मा। कुरुक्षेत्र :- प्रदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को कलकत्ता में आयोजित भारत सांस्कृतिक उत्सव के दौरान भारत सांस्कृतिक सम्बंध परिषद और हिंदूस्तान कला […]

You May Like

Breaking News

advertisement